फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला बेटे का शव, मां-बेटी पर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला बेटे का शव, मां-बहन पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

पलवल।
गांव जनौली में एक युवक बुधवार को फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, बेटी व एक अन्य युवक ने उसके पुत्र की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि युवक की हत्या अवैध संबधों के चलते की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जनौली निवासी अनिल ने शिकायत दी है कि उसे व उसके पिता बुध सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि उसका भाई सागर फांसी पर लटका हुआ है। जब वे गांव पहुंचे तो उन्होंने सागर को फांसी से उतारा। पुलिस में शिकायत में बुध सिंह का आरोप है कि उसके बेटे सागर की हत्या उसकी पत्नी कृष्णा, बेटी रेणु ने सहराला गांव निवासी दीक्षित उर्फ डब्बू के साथ मिलकर की है। बुधसिंह ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी व बेटी के दीक्षित के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का विरोध जब उसके बेटे सागर ने किया तो इन तीनों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की तथा उसके बाद उसे फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुध सिंह व अनिल के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें