फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन-पायलट-जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट ने साथी को दी कुल्हाड़ी से
विज्ञापन

मारने की धमकी, जांच के आदेश
एजेंसी
नई दिल्ली। एयर इंडिया के एक ट्रेनर पायलट ने अपने दो ट्रेनी पायलटों को कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी दी है। राष्ट्रीय विमान सेवा ने इस शिकायत की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

दो ट्रेनी पायलटों ने विमान सेवा से इसकी शिकायत की है। एक ने शिकायत करते हुए बताया था कि ट्रेनर ने फ्लाइट के अंदर रखी हुए कुल्हाड़ी को निकला और उसे डराया। दूसरे ट्रेनी पायलट ने भी उसे ट्रेनर द्वारा कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देने की शिकायत की। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि प्रशिक्षक इस तरह का व्यवहार एयरबस के अंदर नहीं अपना सकता है। अगले नोटिस तक 28 फरवरी 2018 से उसे निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया को ट्रेनी पायलट से 26 जनवरी 2018 को मिली थी। अपनी शिकायत में पायलट ने कहा था कि प्रशिक्षक का व्यवहार काफी अशिष्ट था और उसने मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद उसके सिर में एक बार मारा था। सूत्रों के अनुसार, जांच अभी भी जारी है और प्रशिक्षक ने पहले ही अपना जवाब सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें