महमूदाबाद/सरैंया। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने विधायक आशा मौर्य संग किसानाें को सरसों के बीज की मिनी किट बांटी। इनमें सात किसानों रघुवीरपुरवा गांव के अमृतलाल, अल्लीपुर के केदारलाल व प्रेमप्रकाश वर्मा, कांदी चंदपुर के रामनाथ व मोतीपुर गांव के मोहम्मद नसीम, शाहिद अली और शिवबालक को मिनी किट दी गई।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निशुल्क सरसों के बीज की मिनी किट वितरण का लक्ष्य 11 हजार एक सौ है। बताया कि मिनी किट की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in पर की जा रही है। किसान मिनी किट की बुकिंग कृषि विभाग की इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने ब्लॉक के बीज गोदाम पर जाकर भी राजकीय बीज गोदाम प्रभारी के माध्यम से भी बुकिंग करवाकर मिनी किट प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों को अपने खेत में सरसों की बोआई करनी है। वह कृषि विभाग के पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in 10 अक्तूबर तक पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के बाद उसकी रसीद दिखाकर ब्लॉक के बीज गोदाम से बीज की मिनी किट प्राप्त कर लें। 11,100 किसानों को निशुल्क बीज की मिनी किट दी जाएगी।