फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह पहले बिना हेलमेट, अब गलत दिशा में चलने पर कटा चालान

विज्ञापन
इसी कार का दो बार कटा गलत चालान। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
11 माह पहले बिना हेलमेट, अब गलत दिशा में चलने पर कटा चालान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी निवासी एक व्यक्ति की कार यातायात पुलिसकर्मियों की दो बार गलतफहमी का शिकार हुई है। आरोप है 11 माह पहले चालक का बिना हेलमेट में चालान काटा गया था। शिकायत करने के बाद चालान रद किया गया। अब, इसी कार का गलत दिशा में चलने का चालान काटा गया है। चालक ने आरोप किया है कि वह सही दिशा में चल रहा था। इसके बावजूद उसका चालान काटा गया है।
विज्ञापन

गौड़ सिटी एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी निवासी गौरव चौधरी ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी का काम है। उन्होंने सभी गाड़ियां अपने सीए कुमार प्रीतम राय के नाम ली हैं। उनका दफ्तर अछेजा गांव में हैं और वह रोजाना कार से दफ्तर आते-जाते हैं। गौरव ने बताया कि 9 अगस्त 2019 को उनका बिना हेलमेट का चालान काटा गया था। जबकि वह कार से जा रहे थे और सभी नियमों का पालन भी कर रहे थे। इसकी जानकारी यातायात विभाग को देने के बाद चालान रद कर दिया गया। अब, एक बार फिर उनका गलत दिशा में चलने का चालान किया गया है। गौरव का कहना है कि जबकि वह सही दिशा में कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके के पीछे एक अन्य कार भी सही दिशा में चल रही है, लेकिन एक तीसरी कार गलत दिशा में जा रही है। इसी गलतफहमी में उनका सही दिशा में चलने के बावजूद चालान कर दिया गया है। वह इस मामले की शिकायत फिर से यातायात विभाग कार्यालय में अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें