फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत उत्कर्ष महायज्ञ के लिए बनाए 108 कुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित रामलीला ग्राउंड में पहली बार भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 16 से 25 नवंबर तक चलने जारी रहने वाले आयोजन में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भारत की शांति, मानव कल्याण और विकास के उद्देश्य से होने वाले इस महायज्ञ में देशभर के प्रमुख साधु-संत मौजूद भी रहेंगे। यज्ञ स्थल पर 108 कुंड बनाए गए हैं जिनमें 140 करोड़ आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ के साथ रामकथा, विभिन्न राज्यों की झांकियां, और लेजर-साउंड शो के जरिए रामायण की झलकियां भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला का वर्णन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के टप्पल रोड में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष रंग देखने को मिला। कथा में आचार्य ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लेकर उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। आयोजकों के मुताबिक कथा में हर दिन नए प्रसंगों के माध्यम से जीवन में भक्ति, सदाचार और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। कथा के चौथे दिन गोवर्धन लीला और श्रीकृष्ण उपदेश जैसे प्रसंगों की कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें