फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी बस के लिए 105 बस स्टॉप बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बस के लिए 105 बस स्टॉप बनाए गए
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

- नोएडा प्राधिकरण का सर्वे हुआ पूरा, इनमें 25 बस शेल्टर पहले से बने हुए हैं

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में सिटी बस सेवा का संचालन प्रभावी बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 105 बस स्टॉप चिह्नित किए हैं। बस स्टॉप के बोर्ड भी प्राधिकरण ने लगाए हैं। इसके साथ ही सूची उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को सौंप दिया है। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि 25 जगहों पर बस शेल्टर पहले से बने हुए हैं। 80 बस शेल्टर आगे बनाए जाने हैं। इनका निर्माण पीपीपी मॉडल पर होगा या प्राधिकरण करवाएगा यह तय होना है। परिवहन निगम नोएडा में 50 बसों का संचालन कर रहा है। शिकायतें मिल रही थीं कि बस चालक बगैर रोके बस लेकर चले जा रहे हैं। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि अब यह निगरानी की जाएगी कि चिह्नित स्टॉप पर बस रोकी जा रही हैं या नहीं।
विज्ञापन

ई-चार्जिंग स्टेशन पर बनेंगे शेड

ई-बसों को चार्ज करने के लिए सेक्टर-90 स्थित बस डिपो में नोएडा प्राधिकरण ने 5 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करवाए हैं। इन चार्जिंग स्टेशन पर बारिश में छाया के लिए टीन शेड बनवाए जाएंगे। यह काम अगले 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य प्राधिकरण ने रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें