फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 वर्षीय पिता ने 81 साल के बेटे संग लगवाया टीका

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाते 104 साल के सेक्टर- 12 निवासी बुजु?
विज्ञापन
नोएडा। टीकाकरण के प्रति शहरवासियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में सेक्टर-12 निवासी 104 वर्षीय पिता महाबीर प्रसाद ने 81 वर्षीय बेटे सुदर्शन और 78 वर्षीय पुत्रवधू के साथ कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी महेश्वरी परिवार की दो पीढ़ियां एक साथ टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंची। महाबीर प्रसाद के बेटे सुदर्शन ने बताया कि वह पेशे से सीए हैं। टीका लगने के बाद पिता और पत्नी समेत पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने हमेशा कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। पिता महाबीर प्रसाद इस उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ और जोशीले हैं। एक साल पहले तक वह कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कई कंपनियों में काम किया है।
रिटायर होने के बाद भी वह कुछ साल तक शेयर मार्केट से जुड़े रहे। हालांकि, कोरोना संक्रमण फैलने के बाद करीब एक साल से वह घर से बाहर नहीं निकले हैं। उनकी आयु एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सख्ती से नियमों का पालन किया। सुदर्शन ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि सरकार कोविड टीकाकरण करवा रही है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं, ताकि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें