फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल---

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 19 से
विज्ञापन

नोएडा। एसएन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 के खिताब के लिए 16 टीमें आमने-सामने होंगी। 19 दिसंबर से नोएडा स्टेडियम में शुरू होने वाली प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण रविवार को सेक्टर-19 में किया गया। पांच साल से यह क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। फाइनल 5 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

डीडीसीए से संबद्ध पायनियर क्रिकेट क्लब के सहयोग से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक मैच 25-25 ओवर का होगा। टूर्नामेंट में कुल 31 मैच होंगे। सभी मैच गुलाबी गेंद से खेले जाएंगे। 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। सभी टीमें 3-3 लीग मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद अंकों के आधार पर प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल मैच फेसबुक और यू ट्यूब पर लाइव प्रसारित होंगे। रेड एफएम 93.5 पर मैच से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी। सभी मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चेतन शर्मा द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ बैट दिया जाएगा। टूर्नामेंट आयोजन समिति के प्रमुख राजेश दुबे ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पर मैच लाइव दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें