फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव पर आप की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: 2019 के आम चुनाव पर ‘आप’ की नजर
विज्ञापन

सबहेड: गौतमबुद्ध नगर सीट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम की चर्चा
100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ज्यादा फोकस
योगेश शर्मा
नोएडा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, कांग्रेस व बसपा सहित अन्य पार्टियों को लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनौती देने जा रही है। इस बार पार्टी देशभर में 100 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर पार्टी का फोकस है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर सीट पर मजबूत दावेदार को उतारने की तैयारी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम इसमें सबसे ऊपर है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7, हरियाणा की 10, पंजाब की 13 सीटों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दखल देने की तैयारी में है। मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुटी पार्टी सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पदयात्रा निकालकर पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं में जान फूंक चुकी है। गौतमबुद्ध नगर सीट पार्टी के लिए अहम मानी जा रही है। ऐसे में भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों को टक्कर देने के लिए पार्टी यहां किसी बड़े चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में है। जिले के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर मनीष सिसोदिया के नाम का समर्थन भी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारने की वकालत कर चुके हैं, जबकि भाजपा के मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी इस बार आप के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इन दोनों ही राजनीतिक धुरंधरों ने इच्छा जताई भी तो सीट कौन सी होगी, यह तय नहीं है। पार्टी से अलग-थलग पड़े आशुतोष का नाम भी गौतमबुद्ध नगर से चर्चाओं में है। वहीं, पूर्व प्रत्याशी रहे केपी सिंह और महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन भी टिकट की कतार में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले अपनों ने ही दिया था धोखा
पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर गुटबाजी का असर चुनावी नतीजों पर देखा गया था। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में चमत्कारी नतीजों के बाद भी पार्टी असर नहीं दिखा पाई थी। पार्टी के प्रत्याशी को महज 32 हजार वोटों से संतोष करना पड़ा था चुनाव से पहले चले अभियान के दौरान 60 से 65 हजार सदस्य बनाने का दावा किया गया था। केजरीवाल का रोड शो हो या फिर झाडू यात्रा। आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले सदस्यों की आधी संख्या भी वोट डालने के लिए आगे नहीं आई।
विज्ञापन

शहर के साथ देहात में दौरे शुरू
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने पैठ बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर जिले में संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक आवासीय सेक्टर में सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जेजे कॉलोनी क्षेत्र में भी पार्टी प्रधान नियुक्त करेगी। इसके अलावा नोएडा विधानसभा के सभी बूथों पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी। शहर के साथ दादरी, जेवर, खुर्जा, सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में टीम के साथ दौरा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें