फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के केस में फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी पर निदेशक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के केस में फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी पर निदेशक तलब
विज्ञापन

-अप्रैल 2017 से हिरासत में हत्या का नाबालिग आरोपी
धीरज बेनीवाल
नई दिल्ली। अदालत ने नाबालिग से जुड़े हत्या के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट पर लेटलतीफी को बेहद सख्ती से लिया है। अदालत ने एफएसएल निदेशक के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट न मिलने से केस की सुनवाई में देरी हो रही है और नाबालिग आरोपी सुधार गृह में बंद है। मामला पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में एक नाबालिग के हाथों अपने दोस्त की हत्या से जुड़ा है।
तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. अर्चना सिन्हा ने फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) निदेशक के खिलाफ वारंट जारी करते हुए कहा कि यह मामला नाबालिग से जुड़ा और अभी तक एफएसएल रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। निदेशक रिपोर्ट के साथ सात दिसंबर 2012 को पेश हों और रिपोर्ट दाखिल करने में देरी का कारण स्पष्ट करें।
विज्ञापन

अदालत ने मुंडका थाना के प्रभारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए संबंधित एसीपी को वारंट तामील करने का निर्देश दिया है। अदालत ने एसएचओ से पूछा है कि वह कोर्ट के आदेश के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।
कोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी है जिसकी उम्र करीब 17 साल है। इस मामले में वह करीब डेढ़ साल से हिरासत में है क्योंकि केस एफएसएल रिपोर्ट अब तक दाखिल नहीं की गई है। यह रिपोर्ट ही बतायेगी कि गोली किस पिस्टल से चली थी। इससे एक ओर नाबालिग का कानूनी अधिकार प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर केस की सुनवाई लटक रही है।
दरअसल अदालत ने एफएलएल रिपोर्ट में दाखिल होने में देरी पर एसएचओ को 17 नवंबर 2018 को पेश होकर रिपोर्ट दाखिल होने में देरी का कारण बताने का निर्देश 12 नवंबर 2018 को दिया था। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर एफएसएल रिपोर्ट तीन दिन के भीतर एसएचओ को सौंपने का निर्देश एफएसएल निदेश को दिया था। इनमें से किसी भी निर्देश का पालन एसएचओ व निदेशक ने नहीं किया। इसके बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ 17 नवंबर को जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुंडका निवासी नाबालिग आरोपी ने 17 अप्रैल 2017 को अपने दोस्त सिद्घांत को अपने घर पर शराब के नशे में गोली मार दी थी। खास बात है कि आरोपी व मृतक दोस्त थे और उनके पिता भी दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें