फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों से ठगी करने वाले फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विदेशियों से ठगी करने वाले फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़
गुरुग्राम। विदेशियों को जीवन बीमा और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। जिस सर्वर के माध्यम से विदेशों में कॉल की जा रही थी उस सर्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उद्योग विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि उद्योग विहार फेस-2 में एक फर्जी कॉलसेंटर चलाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। यहां कुछ लोग कंप्यूटर पर हैडफोन लगाकर विदेशों में कॉल कर रहे थे। पुलिस ने यहां मैनेजर को काबू किया। उसकी पहचान झारखंड निवासी तुहिन के रूप में हुई। मैनेजर से कॉल सेंटर चलाने का अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई कागजात पुलिस को पेश नहीं कर पाया। इसके साथ ही कॉल सेंटर के केबिन में मौजूद सेंटर संचालक सेक्टर-23 निवासी अक्षय कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। यहां से पुलिस ने सर्वर को भी कब्जे में लिया है। उधर, कॉल सेंटर में काम करने वाले अन्य युवकों की पहचान डेविड थापा, स्टेवन जोनसन, निक शम्भूम, चोमीन लाल, इकस्लर, जोन व निशान हैदर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी विदेशों में लोगों को कंप्यूटर के जरिए कॉल करते थे और उन्हें जीवन बीमा करवाने व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के बहाने धोखाधड़ी करते थे। कॉल सेंटर से जिस सर्वर को कब्जे में लिया गया है। इसकी मदद से ही पूरे नेटवर्क का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें