फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूषित मिला 100 किग्रा पनीर व 450 किग्रा खोया, कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

दूषित मिला 100 किग्रा पनीर व 450 किग्रा खोया, कराया नष्ट

-खाद्य विभाग की टीम ने सूरजपुर और जेवर टोल प्लाजा पर की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की सख्ती के बाद भी मिलावटखोर लगातार मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा में खपाने का प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में मिलावटी व दूषित पनीर और खोया पकड़ा है। टीम ने 100 किग्रा पनीर और 450 किग्रा खोया मौके पर नष्ट कराया। खोया अलीगढ़ से दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। नष्ट कराए गए पनीर और खोया का एक-एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल गुप्ता व अमर बहादुर सरोज की टीम ने सूरजपुर स्थित सोनू पनीर भंडार की जांच की। यहां से पनीर व खोया का एक-एक नमूना लिया गया है। 100 किग्रा पनीर दूषित मिला। जिसे तत्काल मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल व रविन्द्र वर्मा की टीम ने जेवर टोल प्लाजा पर अलीगढ़ से आ रहे वाहन को रोका। वाहन कौशल कुमार शर्मा का था। जिसमें खोया था। मौके पर की गई जांच में खोया मानकों पर खरा नहीं पाया गया। नमूना लेने के बाद 450 किग्रा खोया नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती ने दनकौर स्थित शिव नमकीन भंडार से नमकीन का नमूना लिया है। उन्होंने बताया कि दिवाली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर मिलावटखोरों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें