फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 10 नए मामले मिले, 8 लोग स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। वहीं 8 मरीज ठीक भी हुए। नांगल मुबारिकपुर में एक, मेवली में एक, बारोटा में एक, तावडू में तीन, मोहम्मपुर अहीर एक और नूंह में तीन केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिले में कोरोना के 92 मरीज हैं। कुल 1050 मामले सामने आए हैं। इनमें से 937 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 28194 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 27948 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 346 लोगों की निगरानी जारी है। 51947 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 50089 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 533 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें