फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 10 की मौत, 1310 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक 212 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1310 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 1478 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, 10 मौतें सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल में हुई हैं। ये सभी मरीज आईसीयू में भर्ती थे। सबसे ज्यादा मरीज बिसरख ब्लॉक में मिल रहे हैं। इसके अलावा नए संक्रमित मरीजों में अधिकतर बेड की कमी से होम आइसोलेशन में हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को फोन करके बुखार, ऑक्सीजन लेवल के बारे में पता करने के लिए कहा गया है। साथ ही, ठीक होने पर 1163 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में कुल संक्रमित 41,312 हो गए हैं। इसमें से 32833 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 8267 सक्रिय मरीज हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 3950 मरीज होम आइसोलेट हैं और अन्य मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें