फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में बच्चों के लिए आरक्षित होंगे 10-10 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की शुक्रवार को समीक्षा हुई। नए सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने पदभार संभालते ही विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने और कोरोना जांच में किसी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। साथ ही, तीसरी लहर से निपटने के लिए निजी अस्पतालों में भी 10-10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने का जो एक्शन प्लान जिले में तैयार किया गया है, उसकी हकीकत जानने के लिए जल्द ही मौका मुआयना किया जाएगा। वैक्सीन की कमी के बावजूद उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने की हिदायत अधिकारियों को दी गई है। रोजाना 15 फीसदी बच्चों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। चाइल्ड पीजीआई और शारदा अस्पताल में बच्चों के लिए 100-100 बेड की व्यवस्था के अलावा सीएचसी स्तर पर 10-10 बेड की व्यवस्था की गई है। सीएचसी स्तर पर गंभीर अवस्था में आने वाले बच्चों के लिए 2-2 बेड आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाएंगे। डॉक्टरों के अलावा पैरा-मेडिकल स्टाफ को ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सीएमओ ने दस्तक, संचारी रोग सहित अन्य अभियानों की जानकारी भी ली।
11 में से 6 ऑक्सीजन प्लांट तैयार
बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया जिले में 11 ऑक्सीजन के नए प्लांट प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें से 6 प्लांट तैयार हो गए हैं। अन्य 5 ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द तैयार हो जाएंगे। इनके शुरू होने ऑक्सीजन के लिए अप्रैल-मई की तरह मुश्किलें सामने नहीं आएंगी।
विज्ञापन

तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं
सीएमओ डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि तीसरी लहर से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पीक टाइम में 1000 केस आएंगे तो उनमें महज 12 प्रतिशत बच्चे होंगे। इनमें 5 प्रतिशत बच्चे ऐसे होंगे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत होगी। इससे कहीं ज्यादा तैयारियां जिला स्तर पर पुख्ता तरीके से हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें