नूंह। सीआईए पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर शाम गुरुग्राम अलवर मार्ग के पास से अवैध हथियार के साथ लूट की योजना बनाते एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बुधवार को उसे नूंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की अरशद निवासी गांव घासेड़ा लंबे समय से लोगों को हथियार का डर दिखाकर उनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, जोकि मंगलवार की शाम को गुरुग्राम अलवर मार्ग पर होगा, आरोपी को पकड़ा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाकर उसी स्थान पर छापा मारा, पुलिस को आरोपी अवैध हथियार के साथ मौके पर मिल गया। उससे पूछताछ की गई, इस दौरान पता लगा कि वो काफी दिनों से सोहना की जावेद कालोनी में रह रहा था।