फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा को जल्द मिलेगा कैंसर हॉस्पिटल

Fri, 14 Mar 2014 04:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बहुत जल्द कैंसर मरीजों को राहत मिलने वाली है। सेक्टर-39 स्थित कैंसर अनुसंधान केंद्र परिसर में 25 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


यह बात बृहस्पतिवार को नो स्मोकिंग-डे पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित सेमिनार में सीनियर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. टीएच जवाहर ने कही। सेमिनार में फिनलैंड सहित विश्वभर से कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया।

डॉ. जवाहर ने बताया कि, नोएडा स्थित कैंसर अनुसंधान केंद्र में मरीजों की जांच भी होती है और पीड़ित मरीजों को यहां से एम्स रेफर किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र परिसर में ही एक 25 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 8 विदेशी टूरिस्ट बुरी तरह जख्मी

यहां अस्पताल बनने से कैंसर मरीजों को काफी राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर के लिए धूम्रपान एक बड़ा कारण है। ऐसे में लोगों को समय-समय पर इसकी जांच कराते रहन चाहिए ताकि बीमारी का पता लगते ही फर्स्ट स्टेज में ही कैंसर का इलाज किया जा सके।

सेमिनार में देश के अन्य केंद्रों के अलावा फिनलैंड सहित विश्वभर से कैंसर विशेषज्ञों के दल ने भी इस विषय पर जागरूकता बढ़ाई।

‘नो स्मोकिंग डे’ पर अस्मिता थियेटर ग्रुप की ओर से नुक्कड़ नाटक कर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सेक्टर-39 स्थित नोएडा संस्थान के निदेशक डॉ. रवि मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें