फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 50 से अधिक लोग घायल

Sat, 04 May 2019 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में एक्सीडेंट - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा में शनिवार तड़के एक भयावह हादसे में तेज रफ्तार बस और ट्रक आपस में भिड़ गए, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे नोएडा सेक्टर 88 में घटी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से नोएडा की तरफ मदरसन कंपनी की बस में बैठे ऑफिस के कर्मचारी मॉर्निंग ड्यूटी पर जा रहे थे। तेज गति होने के कारण बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

इस भिड़ंत के बाद बस में बैठे 50 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाकियों को नोएडा के सेक्टर 27 कैलाश हॉस्पिटल में भी कराया गया।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर भी इस हादसे में घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें