फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: एक बाइक पर चार लोग सवार होकर मचा रहे थे हुड़दंग, ट्रैफिक पुलिस 23,500 रुपये का किया चालान

Mon, 23 Jun 2025 10:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर बिना हेलमेट पहने और हुड़दंग मचाते चार बाइक सवार युवकों का 23,500 रुपये का चालान किया। चालान खतरनाक ड्राइविंग, हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किया गया।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने किया चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर चार बाइक सवार युवकों के खिलाफ 23,500 रुपये का चालान जारी किया। वीडियो में चार युवक बिना हेलमेट पहने, खतरनाक ढंग से बाइक चलाते और हुड़दंग मचाते नजर आए। 

विज्ञापन


एक यूजर ने एक्स पर दादरी रोड का यह वीडियो शेयर कर यातायात पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि ये बाइक सवार युवक हुड़दंग कर रहे हैं और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। बाइक सवारों पर खतरनाक ड्राइविंग, हेलमेट न पहनने, बिना अनुमति तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 23,500 रुपये का चालान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें