नोएडा सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती स्कूल के छात्र शाश्वत जौली ने क्यूबिंग सॉल्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सातवीं रैंक हासिल की है।
आईआईटी दिल्ली में वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन की ओर से हुई प्रतियोगिता में शाश्वत को यह रैंक मिली है। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सीजीपीए 10 हासिल करने वाले 16 वर्षीय शाश्वत क्यूबिंग में माहिर हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले आईआईटी दिल्ली में वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें उन्हें यह रैंक मिली है।
इस प्रतियोगिता में 14 सेकेंड में क्यूबिक सॉल्व कर लिया था। इसमें अमेरिका समेत कई देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था।
शाश्वत ने बताया कि उन्होंने यू ट्यूब पर एक चैनल youtube.com/cubicraze खोला है, जिस पर वह अन्य लोगों को भी क्यूबिंग सिखाते हैं।
इस चैनल के 440 फॉलोवर हैं। आईआईटी के जरिये इंजीनियरिंग करने की तमन्ना रखने वाले शाश्वत गायिकी में भी निपुण हैं।