नोएडा में युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 21-ए स्थित स्टेडियम में सोमवार उस वक्त सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति का फांसी के फंदे से झूलता शव लोगों ने देखा। उसका शव एक पेड़ से लटकते हुए पाया गया।
बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले स्टेडियम के गार्ड ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें भारी कर्जे के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। सुसाइड करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।