फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया कनाडा के फाइनल में नोएडा की सुरुचि

Thu, 14 Aug 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की बेटी सुरुचि श्रीवास्तव ने मिस इंडिया कनाडा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फाइनल में जगह बना ली है। 16 अगस्त को होने वाले फाइनल से पहले लोग सुरुचि के लिए वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन


missindiacanada.com पर चल रही वोटिंग के आधार पर 16 फाइनलिस्ट में से एक को पीपल्स च्वाइस अवार्ड के लिए चुना जाएगा।

सुरुचि के दादा एससी श्रीवास्तव नोएडा के सेक्टर-17 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुरुचि की शुरुआती पढ़ाई नोएडा के नॉडी स्कूल से हुई है। फिलहाल वो अपने पिता के साथ कनाड़ा में रह रही हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो से बैचरल इन सोशल साइंसेज (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रही हैं।

पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन में ऑनर्स बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद सुरुचि लॉ स्कूल ज्वाइन करेंगी। सुरुचि चाहती हैं कि नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन और चैरेटी कार्यक्रमों से जुड़कर वो समाज की सेवा भी करें। उनके पिता रोहित श्रीवास्तव कनाडा में सेल्फ एंप्लाइड हैं और एलईडी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें