जेवर से लेकर ग्रेटर नोएडा और आसपास के गांवों के लोगों को अब पुलिस संबंधी अपनी शिकायतों का निपटारा कराना आसान होगा। जून से एसएसपी का दफ्तर कलेक्ट्रेट के पास स्थित भवन में शुरू हो जाएगा।
एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह ने बताया कि कई माह से ग्रेटर नोएडा स्थित भवन में तेजी से कार्य चल रहा है। मई में हरहाल में यहां बैठने की तैयारी थी, लेकिन आचार संहिता और कुछ अन्य काम बाकी होने के कारण वहां बैठना मुमकिन नहीं हो सका।
जून के पहले सप्ताह में वहां ऑफिस शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन नोएडा और तीन दिन ग्रेनो स्थित दफ्तर में बैठेंगे। उन्होंने बताया कि यहां बैठने से जेवर, रबूपुरा और दनकौर के लोगों को आसानी हो जाएगी। उन्हें नोएडा नहीं जाना होगा।
एसएसपी ने बताया कि इस माह के अंत तक नोएडा से कुछ विभाग यहां शिफ्ट हो जाएंगे और अन्य सेल भी जल्द ही शिफ्ट करके जून के पहले सप्ताह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।