फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में नलों से निकल रहा गंदा पानी, दिवाली बाद तक रहेगी समस्या

Mon, 14 Oct 2019 07:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नल - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर- 19 में नल से गंदा पानी निकलने का मामला सामने आया है। कुछ स्थानीय लोगों ने इसको लेकर शिकायत भी की है। यह सिर्फ सेक्टर-19 का हाल नहीं है इससे सटे और भी सेक्टर इसके जद में होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


नल से गंदा पानी आने के पीछे गंगा पानी की आपूर्ति ठप होना बताया जा रहा है और ऐसी स्थिति दिवाली के बाद 30 अक्तूबर तक रहेगी। कई लोगों का कहना है कि गंगा नदी के ऊपरी सतह से गाद निकालने का काम चल रहा है जिसके कारण नल में गंदा पानी आ रहा है। असल में यह सप्लाई वाले पानी को भी प्रभावित कर रहा है। 

सेक्टर-19 के निवासियों का कहना है कि उन्हें जो पानी मिला रहा है वह न तो पीने के लायक है और ना ही किसी काम के लायक है। सेक्टर-19 के बाद रविवार को भी सेक्टर- 20 से ऐसी शिकायत आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें