फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों की ठगी के पीछे है इस शातिर महिला का दिमाग, एक गलती से पहुंची जेल

Thu, 01 Nov 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नताशा राजपूत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नोएडा में फ्लैट के नाम पर अरबों की ठगी की आरोपी प्रीमिया बिल्डर की डायरेक्टर नताशा राजपूत पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर है। कोर्ट के आदेश पर नताशा को बुधवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया।

विज्ञापन


पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम अब उससे प्रीमिया ग्रुप के प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा ग्रुप के मालिक तरुण शीन उसकी दोनों पत्नियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास करेगी।

नताशा तरुण की दूसरी पत्नी लक्ष्मी राजपूत की भतीजी है। ठगी के मामले में चरणजीत साहनी और अमित सोमाल पहले से जेल में हैं। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में नताशा के लिए 14 दिन के रिमांड की अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने पांच दिन की अर्जी मंजूर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई गिरफ्तार

रिमांड 4 नवंबर की शाम 5 बजे तक चलेगा। नताशा से सरकारी भूखंड हासिल करने, बायर्स से लिए गए पैसों को डायवर्ट करने के तरीकों और स्थान के बारे में पूछा जाएगा।

एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम पूछताछ में लगी हुई है। क्राइम ब्रांच ने रविवार को नताशा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह पति के साथ कनाडा से इंडिया करवाचौथ मनाने आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें