फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एकड़ से बड़े पार्कों में लगेगा ओपन जिम, सभी पार्कों का होगा सर्वे

Tue, 26 Nov 2019 09:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा के सभी पार्कों का सर्वे किया जाएगा। इसके आधार पर इनकी कमियों का पता लगाकर उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा। यही नहीं एक एकड़ से बड़े सभी पार्कों में ओपन जिम लगाने का काम भी किया जाएगा। बता दें कि 46 पार्कों में ओपन जिम की स्थापना की जा चुकी है। वहीं, 30 स्थानों पर ओपन जिम प्रस्तावित थे।

विज्ञापन


प्राधिकरण में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्यान विभाग से जुड़ी कमियों और उसके निराकरण पर चर्चा हुई। इसके अलावा जनता से जुड़ीं परियोजनाओं व उनके लाभ के लिए कुछ चीजें मुहैया कराने पर जोर दिया गया। इसी कड़ी में एक एकड़ से अधिक के सभी पार्कों में ओपन जिम लगाने का निर्देश दिया गया।

निर्देश के बाद अब यह पता लगाया जाएगा कि शहर में कितने पार्क एक एकड़ से अधिक के हैं और कहां-कहां पहले से ही ओपन जिम लगाया जा चुका है। जहां-जहां ओपन जिम नहीं लगे होंगे, वहां इसकी सुविधा जनता को मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा सभी पार्कों का सर्वे किया जाएगा। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि वहां कौन-कौन सी कमियां हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कौन-कौन से काम नहीं हो पा रहे हैं। उन कमियों को प्रत्येक स्तर पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद नई योजनाओं पर भी काम करने के निर्देश हैं। इसमें यह बताया जाएगा कि अमुक पार्क में ऐसी कौन सी नई चीज को शामिल किया जाए, जिससे पार्क बेहतर दिख सके।

बैठक में वर्टिकल गार्डन को और बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसमें पहले से लगे वर्टिकल गार्डन की देखरेख के अलावा दूसरे नए स्थानों पर इसे लगाने के लिए सर्वे के आधार पर स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। इसे लगाने के लिए टेंडर किया जाएगा। शहर में सौंदर्यीकरण की परियोजना के तहत यह सब कुछ करने के निर्देश हैं। बता दें कि अभी 68 स्थानों पर वर्टिकल गार्डन लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें