फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से मुरादाबाद के बीच शुरू होगी बस सेवा, रूट का सर्वे जारी

Tue, 26 Nov 2019 05:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
up roadways - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी रोडवेज जल्द ही ग्रेटर नोएडा और मुरादाबाद के बीच बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा डिपो से रूट का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद एक सप्ताह के अंदर रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट से कई अन्य जिलों को भी जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा डिपो में बसों की संख्या करीब 170 है। लगभग सभी बसों में स्पीड गवर्नर लग चुके हैं। जिसके बाद अब नए रूटों का संचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से मुरादाबाद के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी। परी चौक से होकर बस नोएडा बॉटेनिक गॉर्डन जाएगी। वहां से नोएडा डिपो होकर मुरादाबाद जाएगी। 

इस बीच बस संभल से होकर निकलेगी। इस रूट का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे होने के बाद किराया और स्टॉपेज तय कर रूट का संचालन शुरू किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर इस रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएनजी स्टेशन की कमी नहीं हो रही है दूर
ग्रेनो डिपो में सीएनजी स्टेशन बनना है, लेकिन लंबे समय से एनओसी की फाइल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में लंबित है। प्राधिकरण की एनओसी मिलने के बाद डिपो में स्टेशन लगाया जाएगा। स्टेशन नहीं होने के कारण रूटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सभी बसों को नोएडा डिपो जाकर सीएनजी लेनी पड़ रही है। इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें