फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद अब नोएडा मेट्रो भी पटरी पर उतरने को तैयार, यात्रा के लिए यह दो चीजें होंगी अनिवार्य

Sat, 16 May 2020 09:06 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के बाद अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो भी पटरी उतरने को तैयार है। शनिवार को अधिकारियों ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की सवारी करने के लिए यात्रियों को फेस मास्क पहनना और अपने स्मार्टफोन पर आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। मेट्रो में यात्रा करने से पहले यात्रियों के तापमान की भी जांच की जाएगी। यात्रियों के शरीर का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ यात्रियों को सामाजिक सुरक्षा मानदंडों का भी पालन करना होगा और स्टेशनों पर अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा। 

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है और अब केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का इंतजार है।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने कहा कि एनएमआरसी अपने सभी स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


माहेश्वरी ने कहा कि एनएमआरसी का मुख्य उद्देश्य सरकार के निर्णय के अनुसार आवश्यक मोबिलिटी सेवाएं प्रदान करना है, जिसमें सभी सुरक्षा उपायों और सावधानियों के साथ कोरोना के प्रसार से बचाव करना है। संचालन के संबंध में एनएमआरसी ने कहा कि कुछ दिनों के लिए शुरू में, सप्ताह में रविवार से शनिवार तक ट्रेनों की 15 मिनट की आवृत्ति को बनाए रखा जाएगा।

माहेश्वरी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे और ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि बदलाव की जानकारी यात्रियों को सार्वजनिक सूचनाओं और घोषणाओं के माध्यम से दी जाएंगी और एनएमआरसी की वेबसाइट और एप्लिकेशन पर भी अपडेट किए जाएंगे।

केवल फेस मास्क लगाने पर ही यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हर यात्री की जांच थर्मल सेंसर द्वारा की जाएगी। यात्रा अनुमति के लिए यात्रियों का सीमित तापमान 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड होना चाहिए। इसी के साथ यात्रियों के पास आरोग्य सेतु ऐप भी होना चाहिए। आदेश के अनुसार एनएमआरसी परिसर में प्रवेश करने वाले यात्रियां को स्क्रीनिंग के बाद हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें