फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को आग लगाई, हुई मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में एक युवक ने मंगलवार शाम को अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली और बुरी तरह जल गया। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


थाना ईकोटेक-3 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गांव सादुल्लापुर में रहने वाले 25 वर्षीय ओमकार ने मंगलवार शाम को अपने घर पर मिट्टी तेल स्वयं पर डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवक मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें