फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : विटेंज कार में बार बनाकर सड़क पर परोसी शराब, शाम से देर रात तक बनी रही जाम की स्थिति

Mon, 15 Jul 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था। डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कार में बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-73 में रविवार रात शौर्य बैंक्वेट हॉल के समीप बीच सड़क विटेंज कार में बार बनाकर शराब परोसी गई। इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था। डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बार ऑन व्हील्स के नाम से संचालित विंटेज कार को हटवाकर जाम खुलवाया। इस बीच आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ विंटेज कार मिली। बार संचालक सामान समेट कर फरार हो गया था। हालांकि, आबकारी विभाग का दावा है कि यह कार बैंक्वेट हॉल की है और उन्होंने इसका लाइसेंस लिया है, लेकिन हॉल के बार इसे लगाना गैरकानूनी है। 

कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि, यहां बना यूटर्न भी जाम का प्रमुख कारण है। इसकी शिकायत लगातार निवासी ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। इससे आसपास के निवासियों में गुस्सा है। लोगों को एक किलोमीटर के सफर में 30 से 40 मिनट लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें