फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मयूर विहार फेज 2 में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर

Mon, 15 Jul 2024 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मयूर विहार फेज 2 में नीलम माता मंदिर के पास यूनिफॉर्म बनाने वाली एक दुकान और कैफे में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया कि 'कल दिल्ली फायर सर्विस को रात 11:40 बजे कैफे में आग लगने की कॉल मिली। जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो आग तीनों जगह फैल चुकी थी।   25 फायर टेंडर यहां काम कर रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमने छत से एक व्यक्ति को बचाया है। आग लगने के कारण हमारा एक फायरमैन घायल हो गया है। हमने उसे अस्पताल भेज दिया है। आग उचित वेंटिलेशन नहीं होने के कारण आग फैल गई। कॉम्प्लेक्स में 25-30 दुकानें हैं और 12-15 दुकानें आग से प्रभावित हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें