फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन नोएडा मना रहा पांचवीं वर्षगांठ और ब्रह्मोत्सव, निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Sat, 16 Feb 2019 03:28 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव - फोटो : Iskcon Noida
विज्ञापन

नोएडा का सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर रविवार 17 फरवरी 2019 को अपनी पांचवीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। पांचवीं सालगिरह के मौके में 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन भगवान का अभिषेक, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एवं सभी के लिए प्रसादम जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस्कॉन नोएडा के सह-अध्यक्ष वंशिधर दास ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे भगवान का दूध, दही, घी, शहद एवं ताजे फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ नोएडा, सेक्टर-2 के लिए निकलेंगे। वहां सभी के लिए सुबह में प्रसाद वितरण किया जाएगा। उसके बाद भगवान भव्य रथ पर सवार होकर नोएडा की सड़कों पर गुजरेंगे एवं सभी पर अपनी कृपा लुटाएंगे। 

रथयात्रा का मार्ग

रथयात्रा नोएडा, सेक्टर-2 स्थित प्रियागोल्ड के कार्यालय से दोपहर 1 बजे आरम्भ होगी एवं सेक्टर-16 मैट्रो स्टेशन, सब मॉल, सेक्टर-18 मैट्रो स्टेशन, विनायक हॉस्पिटल, इन्दिरा मार्केट सेक्टर-27, डीएम चौक,सेक्टर-20, 21, 25, 26 चौक सेक्टर-10मेन रोड, स्टेडियम चौक, सेक्टर-12, 22 चौड़ा चौक, एडोब चौकसे होती हुई सायं 7 बजे सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी, जहाँ सभी को स्वादिष्ट प्रसादम (भण्डारा) वितरण किया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर में दी जाती है वेदों की शिक्षा

अकादमी आज से पांच साल पहले आज ही के दिन इस्कॉन ने वेदों मे शिक्षा एवं अनुसंसाधन हेतु गोविन्द धाम एवं भक्तिवेदान्त अकादमी की अपनी अद्वीतीय परियोजना का उद्घाटन किया था। भक्तिवेदान्त अकादमी के निदेशक बुद्धिमन्ता दास ने बताया कि गोविंद धाम न केवल राधा गोविंद जी का मंदिर है बल्कि यह विश्व में सभी लोगों को, विशेषकर बच्चों एवं युवा वर्ग के लिए जो सीखने के लिए उत्सुक हैं, वेदों एवं भारतीय संस्कृति के अध्ययन हेतु सुविधा प्रदान करने की परियोजना है। 

मंदिर की हुई भव्य सजावट

मंदिर का भव्य रूप प्रदर्शित करने के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी एलईडी लाईटों, फीलों अवं अन्य सजावटी सामान से सजाया जाएगा। भक्तगण भगवान जगन्नाथ को अर्पित करने के लिए 56 भोग बना रहे हैं। महिलाएं भगवान के लिए मालाएं बनाने एवं मन्दिर की साज सजावट में लगी हुई हैं। बच्चे रथयात्रा के लिए झांकी बनामे के लिए जुटे हैं, जो रथयात्रा के दौरान प्रस्तुत की जाएगी।

देश-विदेश से आ रहे हैं भक्त

रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, वृंदावन, हरियाणा और मध्यप्रदेश सहित विदेशों से जैसे अमेरिका, फ्रांस ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पेरिस एवं मॉरिशस इत्यादि से भी आ रहे हैं। संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा,  श्रीमति बिमला माथम (उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की अध्यक्ष) एवं गौतम बुद्ध नगर के विधायक पंकज सिंह विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। 

इस आठ किलोमीटर की लम्बी यात्रा में बहुत से कीर्तन गायन भगवान् का गुणगान करेंगे। सुबह नोएडा सेक्टर-2 के प्रियागोल्ड के कार्यालय में और रात में मंदिर में सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें