फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna City: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस माह उद्घाटन खटाई में, अब बिहार चुनाव के बाद की संभावना

Mon, 20 Oct 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा संदीप वर्मा, यमुना सिटी

सार

हवाई अड्डे को अभी तक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अभी तक ‘एयरोड्रम लाइसेंस’’ नहीं मिला है, जिसके बिना विमानों का संचालन संभव नहीं है। टर्मिनल के हेड समेत कई तरह के फिनिशिंग वर्क अभी चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय भी अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का 30 अक्तूबर को उद्घाटन होना अब लगभग खटाई में पड़ गया है। हवाई अड्डे को अभी तक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अभी तक ‘एयरोड्रम लाइसेंस’’ नहीं मिला है, जिसके बिना विमानों का संचालन संभव नहीं है। टर्मिनल के हेड समेत कई तरह के फिनिशिंग वर्क अभी चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय भी अभी नहीं मिला है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के बाद इसका उद्घाटन हो सकता है।  

विज्ञापन


केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने सितंबर माह में गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ 30 अक्टूबर को होने की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 45 दिनों में लखनऊ, अयोध्या, हैदराबाद, बंगलुरू समेत देश के 10 शहरों में उड़ान सेवा शुरू होने का दावा था। हालांकि, अब 30 अक्तूबर के लिए मात्र 8 दिन का समय बचा है। 

वहीं, हवाई अड्डे के निर्माण में अभी बहुत सा काम बचा है। इसके चलते न तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से हवाई अड्डे के संचालन का लाइसेंस मिला है। साथ ही निर्माण पूरा होने के बाद इसे न तो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पूरे एयरपोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें