फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा तक पहुंचे नोएडा के गुर्जर नेता

Thu, 27 Nov 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के लिए नोएडा से गई भाजपा गुर्जर नेताओं की टीम बृहस्पतिवार को पाक सीमा तक पहुंची। पुंछ के तीन विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रही टीम शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होगी।
विज्ञापन


प्रचार करने गए गुर्जर नेता हरिश्चंद्र भाटी ने कश्मीर के पुंछ से फोन द्वारा अमर उजाला को बताया कि उनकी टीम पुंछ, मेढर और स्वर्णकोट विधान सभा के उन जगहों पर प्रचार कर रही हैं जहां पर गुर्जरों की संख्या अधिक है।

क्षेत्र की पहचान के लिए स्थानीय नेता गुलाम अली खटाना की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पाक सीमा से सटे क्षेत्र में 50 फीसदी से ज्यादा कश्मीरी गुर्जर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में 2 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होना है। यह टीम 20 दिसंबर तक कश्मीर में चुनाव प्रचार करेगी। मालूम हो कि पार्टी मुखिया अमित शाह ने नोएडा से हरिश्चंद्र भाटी के नेतृत्व में एक टीम जम्मू कश्मीर क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए भेजी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें