पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल पर आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 24 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम कर रहे हैं। खबर है कि इस हादसे में सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।
#Visuals: Fire breaks out on the 5th floor of Pandit Deendayal Antyodaya Bhawan at CGO Complex; 24 fire tenders present at the spot. #Delhi pic.twitter.com/5csHdEfMiU
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। धीरे-धीरे ये आग फैलने लगी और इसने विकराल रूप ले लिया। हालांकि अब इस पर काबू पा लिया गया है। हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी आग बुझाई नहीं जा सकी है जिसे बुझाने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है।