फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः अब 72 घंटे में बदलेगा ट्रांसफार्मर!

Tue, 24 Dec 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने के 72 घंटे के अंदर शहर और गांवों में ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा के आदेश के बाद नोएडा के अधिकारियों ने सभी डिवीजन को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


विद्युत निगम को इसके लिए छोटे बड़े कई ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखने होंगे। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजबेदी का कहना है कि नोएडा में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का काम आठ से दस घंटे में सामान्य तौर पर कर लिया जाता है।

पिछले साल कुछ जगह से शिकायतें मिली थीं कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की वजह से दिक्कत आई, लेकिन अब इसमें सुधार हो चुका है।

सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजबेदी ने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देशानुसार कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें