फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 1.15 लाख लोगों के कट सकते हैं बिजली कनेक्शन, करीब छह महीनों ने नहीं जमा किए पैसे

Sun, 18 Oct 2020 11:12 AM IST
प्राची प्रियम गौरव शर्मा, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्व हानि से जूझ रहा विद्युत निगम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई कर सकता है। विभागीय अफसरों की ओर से समीक्षा में सामने आया है कि जिले में 1.33 लाख उपभोक्ताओं में से 1.15 लाख ने बिल जारी होने के बावजूद 4 से 6 महीने से पैसे जमा नहीं किए हैं।

विज्ञापन


जनपद में पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 3.23 लाख है। देहात में बिल जमा करने वाले 20 प्रतिशत और शहर में 83 प्रतिशत हैं। 

देहात क्षेत्र में 1.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से महज 23 हजार ने बिल जमा किया है। 94 हजार उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में स्थिति बेहतर है। यहां मौजूद 2.06 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 1.67 लाख समय से बिल जमा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में बिजली का बिल न जमा करने वालों की संख्या 39 हजार है। दादरी, जेवर, दनकौर, रबुपूरा आदि क्षेत्र देहात के अंतर्गत आते हैं और यहां बिल वसूली का बुरा हाल है। 

निगम अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन के निर्देश के सापेक्ष वसूली हर हाल में होगी। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। बता दें कि डिफॉल्टर पर बकाये का खुलासा अमर उजाला ने 13 अक्तूबर को किया था।

कोरोना से हुए कंगाल, कहां से भरें पैसे
निगम अफसरों ने बिजली चोरी रोकने और बिल बकाया वसूली करने के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है। अभी तक करीब ढाई हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभाग के शीर्ष अफसर ने बताया कि लोग देहात या शहर में बकाया वसूली करने जा रहे हैं तो बकायेदारों का यही कहना है कि कोरोना के कारण काम धंधे चौपट हो गए हैं। बिल कहां से दें।

विज्ञापन

चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि देहात में 20 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 83 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल जमा किया है। शहरी और देहात क्षेत्र में 90 फीसदी से अधिक बिल बनाए जा चुके हैं, लेकिन वसूली कम है। सभी के खिलाफ अभियान चलाकर बिल वसूला जाएगा। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें