फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर हथौड़े और रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-7 में शनिवार को जरा सी बात पर चार इंजीनियरों को दबंगों ने हथौड़े और रॉड से पीटा। हमले में घायल इंजीनियरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक दबंग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद निवासी आशीष, नदीम, नैनीताल निवासी मुकुल, और समर्थ सेक्टर-7 की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। शनिवार को वह पास के ही एक ढाबे में काम करके पैदल ही कंपनी लौट रहे थे।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पास में खड़ी सुनील शर्मा की स्कार्पियो गाड़ी में एक युवक का हाथ लग गया। इस पर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार

बात इतनी बढ़ी की सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर चारों युवकों को हथौड़े और लोहे की रॉड से पीटा। हमले में घायल आशीष के हाथ में जहां फ्रेक्चर हो गया।

वहीं, अन्य तीन भी घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुनील को पकड़ा। पुलिस ने पीड़ितों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। वहीं, घायलों का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नोएडा सेक्टर-71 में कुछ माह पूर्व सपा नेता अनिल यादव की हत्या का फरार आरोपी शुक्रवार रात रजनीगंधा चौक से पकड़ा गया। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शनिवार को फरार पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें