फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज के बच्चों ने रैली और पोस्टरों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 03 Jul 2019 07:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने एक जुलाई को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक विशाल रैली निकाली। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आस-पास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता के संदेश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान पर्यावरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी, जिसमें भारी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. ममता गौतम, डॉ अनीता कुमारी और डॉ पारुल कौशिक निर्णायकों की भूमिका में मौजूद रहे। 

कार्यक्रम में कॉलेज की वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह एनसीसी प्रभारी डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर कहा कि प्रदूषण के कारण हमारी आने वाली पीढ़ियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और कम से कम प्लास्टिक सामानों का उपयोग करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें