नोएडा सिटी सेंटर पर दूसरी साइड भी ट्रैफिक ब्लॉक होने की संभावना है। सिटी सेंटर चौराहे पर जब अंडरपास बन जाएगा, तब यहां ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा।
लेकिन इन दिनों कंस्ट्रक्शन वर्क की वजह से रूट डायवर्जन हो रहे हैं। पहले एनटीपसी जाने वाले रूट ब्लॉक हुआ और अब सेक्टर 39 और 51 जाने वाले रास्ते भी इसी सप्ताह से बंद होने वाला है।
इस ओर से जाने-आने वालों को रास्ता बदल कर जाना होगा।
ऐसे में सेक्टर 39 और 51 की तरफ का रास्ता बंद होने पर ग्रीन चौक से आने वाले लोग सिटी सेंटर चौराहे से गोल्फ कोर्स और सेक्टर 71 की तरफ नहीं मुड़ पाएंगे।
उन्हें प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल वाले चौराहे से लेफ्ट या राइट टर्न लेना होगा।
सेक्टर 40 से भी सिटी सेंटर आने का रास्ता होगा बंद
सिटी सेंटर अंडरपास के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। एनटीपीसी की ओर काम पूरा होने के बाद सेक्टर-39 की तरफ का काम शुरू हो गया है, जिससे सेक्टर-41 से सिटी सेंटर आने का रास्ता जल्द बंद किया जा सकता है।
वाहन पुराने जिला अस्पताल के पास स्थित चौराहे से ही लेफ्ट टर्न लेकर सेक्टर-39 स्थित प्राधिकरण की बिल्डिंग के सामने वाले रास्ते से राजकीय डिग्री कॉलेज के तिराहे पर निकल सकेंगे।
वहां से होशियारपुर या गोल्फ कोर्स की तरफ जा सकेंगे। एक सप्ताह में यह व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।