फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद की घोषणा पर जिले भर में अलर्ट, जबरन नहीं बंद करने दिए जाएंगे प्रतिष्ठान

Wed, 05 Sep 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
bharat bandh
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में विभिन्न संगठनों के बृहस्पतिवार को भारत बंद की घोषणा के बाद जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसएसपी पहले ही सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और शांति व्यवस्था कायम रखने के कड़े निर्देश दे चुके हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी प्रतिष्ठान को जबरन बंद न कराने दें और जबरदस्ती करने पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


बंद को सफल बनाने के लिए कई संगठन लगातार लोगों व व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, दनकौर, रबूपुरा आदि क्षेत्रों में लगातार लोग बंद सफल बनाने के प्रयास में जुटे हैं। बंद को ओबीसी वर्ग व मुस्लिमों के समर्थन का भी दावा किया जा रहा है। सोशल साइट पर प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

अफवाह रोकने के लिए पुलिस ने बनाए व्हाट्स ऐप ग्रुप

पुलिस ने बंद की घोषणा को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने अफवाह रोकने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आदान प्रदान के लिए समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता व समाज के अन्य बुद्धिजीवियों को साथ लेकर व्हाट्स ऐप ग्रुप भी बना लिए हैं।        
   
संगठनों ने दिया बंद को समर्थन
विश्व हिंदू बोर्ड, क्राइम फ्री इंडिया फोर्स, किसान विकास संगठन ने भारत बंद को समर्थन दिया है। विश्व हिंदू बोर्ड के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज स्वराज ने बैठक आयोजित कर इसके लिए कार्यकर्ताओं से वार्ता की और केंद्र सरकार पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को अवहेलना की जा रही है। इसके चलते वह एससीएसटी एक्ट के विरोध को लेकर बंद का समर्थन करते हैं। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह रावल का कहना है कि सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश सरासर गलत है। वहीं, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें