फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों प्राधिकरणों की बोर्ड बैठक 5 को

Tue, 29 Jul 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक पांच अगस्त को होगी। नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में यह बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण से जानकारी के मुताबिक इस बोर्ड बैठक में सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर स्वीकृति ली जाएगी। हालांकि प्राधिकरण इसे शासन के पास करीब एक माह पहले ही भेज चुका है।

बॉटनिकल गार्डन से कालिंदीकुंज मेट्रो रूट का एमओयू साइन होने के बाद अब प्राधिकरण का पूरा ध्यान इसी रूट पर है। इसके अलावा प्राधिकरण इस बोर्ड बैठक में सेक्टर 150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी योजना को भी मंजूरी दी जाएगी। 12 लाख वर्ग मीटर भूखंड की यह योजना भी पहले ही लांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भूखंड लोटस ग्रीन कंपनी को आवंटित किया जा चुका है, मगर बोर्ड से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके अलावा सेक्टर 59 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लांच करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकता है। प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों की दर कम करने पर विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें