फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में नोएडा प्राधिकरण, बिना एहतियात बेसमेंट में नहीं होगा निर्माण कार्य

Sun, 22 Jul 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
building
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी और नोएडा के सेक्टर-63ए में हुए हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से साफ कहा गया है कि बेसमेंट में बिना एहतियात के किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा। इस पर वर्क सर्किल नजर रखेगा। यही नहीं अगर ऐसा काम चल रहा है तो उसे तुरंत रोका जाएगा।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अलग-अलग हादसों का संज्ञान लेते हुए सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट में चल रहे काम का पता लगाने को कहा गया है।  

अगर नियम के मुताबिक बेसमेंट का काम नहीं हो रहा है तो उस काम को उसी समय रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण किसी तरह का खतरा मोल नहीं ले सकता। चाहे हाईराइज हो या फिर छोटी इमारतें। अगर नियम के मुताबिक बेसमेंट में काम नहीं चल रहा तो उसे तुरंत रोका जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, नियमों के मुताबिक बेसमेंट में खुदाई के दौरान कई प्रकार के सुरक्षा के तरीकों को अपनाना होता है। इसमें रिटेनिंग वॉल बनाई जाती है ताकि अगर बेसमेंट में खुदाई की जा रही है तो उससे मिट्टी भरभराकर न गिरे। इसके अलावा आवासीय सोसाइटी में भी बेसमेंट निर्माण के दौरान कई तकनीकी तरीकों को अपनाया जाता है ताकि बेसमेंट मजबूत हो सके।
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश के दौरान चल रहा निर्माण कार्य

नोएडा प्राधिकरण से जब बारिश के दौरान चल रहे निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बेसमेंट का काम चल रहा है। जबकि जानकारों की मानें तो बारिश के मौसम में जमीन का कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कोई नियम नहीं है। सड़कों पर पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढे आदि खोदने पर रोक रहती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें