फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

361 करोड़ रुपये के विकास कार्य मंजूर

Sat, 26 Aug 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
elevated road in noida - फोटो : लाल‌ सिंह
विज्ञापन
 नोएडा प्राधिकरण केसीईओ अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को अधिकारियों संग बैठक कर 361 करोड़ रुपये के कार्यों पर मौखिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह राशि कुल 338 विभिन्न कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने मंगलवार को इन कार्यों का ब्यौरा फाइल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फाइल पर सीईओ की सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने केबाद संबंधित कार्यों का बजट तैयार कर उन्हें पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


सीईओ ने शनिवार को वर्क सर्कल छह से दस तक के परियोजना अभियंताओं और अन्य अधिकारियों संग बैठक की। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई बैठक रात साढ़े आठ बजे तक जारी रही। इस दौरान सीईओ ने प्रस्तावित सभी कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उसकी आवश्यकता को समझा। इसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्यों को कराए जाने की मौखिक सहमति प्रदान की है। इसमें कुछ बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

श्रमिक कुंजों की होगी मरम्मत 
सीईओ ने शनिवार की बैठक में नोएडा के चार सेक्टरों में बने 4500 श्रमिक कुंज फ्लैट की मरम्मत कराने की मंजूरी प्रदान कर दी है। प्राधिकरण ने 15 वर्ष पहले श्रमिक कुंज फ्लैट बनाकर गरीब तबके के लोगों को आवंटित किया था। अब इनकी हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में किसी संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए प्राधिकरण ने इन श्रमिक कुंज की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। अमूमन प्राधिकरण अपनी प्रॉपर्टी बेचने के बाद उसकी अपने खर्च से मरम्मत नहीं कराता है।
विज्ञापन


 एलईडी स्ट्रीट लाइट को मंजूरी
बैठक में सीईओ ने पूरे शहर में एलईडी युक्त स्ट्रीट लाइट लगाने को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। प्राधिकरण की ये योजना काफी समय से लंबित है। एलईडी स्ट्रीट लाइट के लिए प्राधिकरण पूर्व में कई बार निविदा भी जारी कर चुका है। सीईओ ने पुराने सेक्टरों के साथ नए बसने वाले सभी सेक्टरों में भी एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे बिजली की खपत कम होगी और एलईडी लाइट होने के कारण इनके बार-बार मरम्मत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें