देश में चल रहे चौथे चरण के लॉकडाउन के बीच नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एलान किया है कि अब शहर में निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी।
रितु माहेश्वरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अब शहर के किसी भी क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्राधिकरण की अनुमति नहीं लेनी होगी।
यह भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 63 हुई
हालांकि इसी ट्वीट में उन्होंने ये भी कहा है कि कार्य के दौरान लोगों को मास्क पहना, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।