फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेें 24 घंटे में सामने आए 571 नए केस, 375 हुए ठीक, 11659 हुए कुल संक्रमित

Thu, 21 May 2020 03:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के संक्रमण ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और लगातार तीसरे दिन 500 या उससे ज्यादा केस एक दिन में सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 571 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार को पार कर 11659 हो गई है। हालांकि इस बीच राहत की बात ये है कि इस चौबीस घंटे में 375 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

अब दिल्ली में ठीक होने वालों का आंकड़ा 5567 पर पहुंच गया है और कुल मौतों की संख्या 194 पर पहुंच गई है। बता दें कि बीते तीन दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 500 या उससे ज्यादा आ रहा है। मंगलवार को 500 नए केस सामने आए थे तो बुधवार को 534 नए केस सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें