नोएडा प्राधिकरण की ओर से आज सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक का आयोजित होगी। बैठक का प्रमुख एजेंडा बजट होगा। संभावना है कि इस बार का बजट पिछली बार के मुकाबले 30 फीसदी कम होने की संभावना है। पिछली बार का बजट करीब 4300 करोड़ रुपये का रहा था। हालांकि बोर्ड बैठक के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। बोर्ड बैठक में आय और व्यय पर चर्चा होगी। साथ ही संभावित योजनाओं को लेकर मिलने वाली अनुमानित बजट की घोषणा की जाएगी।
मेट्रो को अलग से फंड मिलने की संभावना
अधिकारियों की मानें तो इस बार बैठक में मेट्रो के लिए फंडिंग बाहर रखी जा सकती है। वजह नोएडा-ग्रेनो मेट्रो ऑपरेशनल हो चुकी है और सेक्टर-62 लाइन के लिए लगातार फंडिंग चल रही है।
फ्लोरवाइज रजिस्ट्री का मामला होगा शामिल
पिछली बार आवासीय सेक्टरों में फ्लोरवाइज रजिस्ट्री का मामला शामिल हुआ था। लेकिन चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ कि आम लोगों की सहमति ली जाए और उसकी रिपोर्ट अगली बोर्ड बैठक में शामिल की जाए। लिहाजा इस बार के बोर्ड बैठक में रिपोर्ट सहित प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। इसके बाद फ्लोरवाइज की अनुमति पर फैसला होगा।