फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी की फांस हटे तो जाम से मुक्ति मिले

Thu, 03 Dec 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का भविष्य नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की एनओसी पर तय होगा। एनएचएआई की एनओसी मिलने पर ही एनएच-58 पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन


जीडीए ने करीब छह माह पूर्व एनओसी के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा था। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक एनएचएआई की एनओसी नहीं मिली है। दूसरी ओर जीडीए ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर बनवाने का काम शुरू कर दिया है।

एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहा नया जाम प्वाइंट बन गया है। इसे खत्म करने के लिए जीडीए ने यहां फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है। बीते दिनों अवस्थापना निधि की बैठक में तीन लेन के फ्लाईओवर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये भी मंजूर हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब जीडीए ने फिजीबिलिटी रिपोर्ट के साथ ही डीपीआर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की है। जीडीए चीफ इंजीनियर सुशील द्विवेदी ने बताया कि हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए एनएचएआई की एनओसी जरूरी है।
विज्ञापन


पत्र लिखा जा चुका है। फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर फ्लाईओवर की फिजीबिलिटी तलाशी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें