रेलवे आरक्षण के लिए अब आपको फार्म में अपने घर का पूरा पता लिखना होगा। आधे-अधूरे पते पर फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इसके लिए रेलवे प्रशासन ने सभी आरक्षण केंद्रों पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:महिला बोगी में क्या कर रहे थे ये 12 पुरुष?
रेलवे प्रशासन ने आकस्मिक दुर्घटना के दौरान होने वाले हताहत यात्रियों के परिजनों तक पहुंचने के लिए यह कदम उठाया है।
रेलवे के मुताबिक कई बार यात्री आधे-अधूरे फार्म भर कर आरक्षण कराने की कोशिश करते हैं। आवेदक के स्थान पर लोग सिर्फ कालोनी या जिले का नाम भरकर आरक्षण करा लेते थे।
यह भी पढ़ें:वह हर रविवार घर आता था लेकिन इस बार...
ऐसे में दुर्घटना होने पर घायल यात्रियों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाती है।
इस कारण विभाग परिजनों को सूचना देने या उनकी सही पहचान नहीं कर पाता है। ऐसे में विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता के वितरण में भी दिक्कत आती है।