फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज! अब बदल जाएगा ESI हॉस्पिटल का पता

Sun, 09 Feb 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। मार्च से उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मिल सकेगी। इसके लिए अस्पताल कम कॉलेज प्रबंधन ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


ईएसआई प्रबंधन ने एनएच-तीन में बन रहे मेडिकल कॉलेज में ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ओटी (ऑपरेशन थियेटर), आपात काल विभाग की सेवाओं को स्थानांतरित कर शुरू करने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में काम अंतिम चरण में चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सभी सुविधाओं को अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2014 से मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए ईएसआई कॉरपोरेशन एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) में नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर चुका है। काउंसिल की ओर से मार्च में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने टीम आएगी।

इससे पूर्व ईएसआई को 200 बिस्तरों का अस्पताल चालू स्थिति में दिखाना होगा। ईएसआई अस्पताल के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि नई बिल्डिंग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। इस दिशा में पूरे प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें